उत्तर प्रदेश

सेल्फी लेने के चक्कर घाघरा नदी में कूदा युवक, तलाश

Rani Sahu
29 Aug 2022 6:55 AM GMT
सेल्फी लेने के चक्कर घाघरा नदी में कूदा युवक, तलाश
x
सेल्फी लेने के चक्कर घाघरा नदी में कूदा युवक
बहराइच,कोतवाली देहात क्षेत्र के दोस्त रविवार को टहलने के लिए गिरजापुरी बैराज गए थे। सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक ने बैराज पुल से क्रासिंग के बीच छलांग लगाई। तभी वह नदी में गिर गया। खोजबीन के बाद भी शव बरामद नहीं हुआ है। गोताखोर तलाश में लगे हैं।
कोतवाली देहात क्षेत्र के चिलवरिया बाजार निवासी कल्यान सोनी पुत्र राजकुमार सोनी , दीपक सोनी पुत्र हरीश चंद्र सोनी , अर्जुन पुत्र संतोष कुमार , कृष्ण कुमार सिंह पिता छमक्षमा सिंह एक साथ गिरिजापुरी बैराज घूमने रविवार को गए थे। घूमने के बाद सेल्फी लेने की बात आई। कृष्ण कुमार सिंह (35) सेल्फी लेने के लिए घाघरा बैराज पुल से रेलवे क्रासिंग के बीच छलांग लगा दी। जबकि अन्य दोस्त सेल्फी लेने लगे। लेकिन पुल और बैराज के बीच गैप अधिक था। जिसे कृष्ण कुमार नदी में गिर गया। अन्य मित्रों ने पुलिस को जानकारी दी।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। लेकिन युवक का शव बरामद नहीं हो सकी है। परिवार के लोग तट पर बिलख रहे हैं।

अमृत विचार।

Next Story