- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सड़क पार करने के दौरान...
उत्तर प्रदेश
सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत
Admin4
5 Oct 2023 2:06 PM GMT

x
बरेली। सड़क को पार करते समय एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
बता दें, थाना भमोरा के मकरंदपुर का रहने वाला 35 वर्षीय महेंद्र के रिश्तेदार ने बताया कि कल देर रात अपने गांव से कस्बे की तरफ जा रहा था, तभी रोड क्रॉस करते वक्त किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महेंद्र पाल पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story