उत्तर प्रदेश

घर जा रहे युवक को पुरानी रंजिश के चलते मारी गोली, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

Admin Delhi 1
9 Aug 2022 1:41 PM GMT
घर जा रहे युवक को पुरानी रंजिश के चलते मारी गोली, घायल युवक अस्पताल में भर्ती
x

क्राइम न्यूज़: मेरठ जिले में किठौर क्षेत्र के गांव ईसापुर में पुरानी रंजिश के चलते सोमवार देर रात घर लौट रहे एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर अभी उसका उपचार किया जा रहा है। जैसे ही पुलिस को इस मामले की सूचना मिली तो वह तुरंत अस्पताल पहुंच गई। जिसके बाद परिजनों से वारदात के बारे में जानकारी ली। अभी पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।

मजलिस कर घर जाते समय मारी गोली: मिली जानकारी के अनुसार किठौर थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर निवासी वसीम और हैदर अली पुत्र की इब्ने हैदर देर रात को मजलिस कर घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में जाते समय कुछ युवक वहां पर आ गए और उन पर ताबड़ तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिस दौरान वसीम को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फ़ानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस का बयान: थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि युवक को गोली पुरानी रंजिश के चलते मारी गई है। अभी पीड़ित के परिजनों ने वारदात की कोई तहरीर नहीं दी है। जैसे ही तहरीर मिल जाएगी तो आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

Next Story