- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- युवक शव फंदे पर लटका...

x
पढ़े पूरी खबर
राठ। युवक का शव चार दिन बाद भूसे की कोठरी में फंदे से लटका मिला। वह भैंस चराने की बात कह घर से निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
नगर के पठानपुरा मोहल्ला निवासी मनीष कुमार ने बताया कि सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी प्रेम (22) स्व. दिनेश कुमार गुप्ता उसका साला है। वह पशु पालन से परिवार का खर्च चलाता है।
औड़ेरा रोड स्थित मरहीमाता मंदिर के पास किराये पर कमरा लेकर भूसा रखता था। बताया मंगलवार को प्रेम भैंस चराने गया था। शाम को भैंस वापस आ गईं पर वह घर नहीं लौटा। उसने पुलिस को सूचना दी थी।
शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने भूसा घर में शव फंदे पर लटका देख परिजनों को जानकारी दी। मृतक की दो बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। वह शराब का लती था।
कोतवाल विनोद कुमार राय ने कहाकि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वह मां रामकुमारी के साथ रहता था। परिजनों ने कोतवाली में किसी के खिलाफ शिकायत नहीं की है।

Kajal Dubey
Next Story