- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ओवर ब्रिज से कूदकर...

x
बहराइच। दरगाह ओवर ब्रिज से रात में कूदकर एक युवक ने जान दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर के दरगाह थाना के निकट से ओवर ब्रिज बना हुआ है। रविवार रात 10 बजे लोग ओवर ब्रिज से आवागमन कर रहे थे। तभी एक अज्ञात युवक आया। उसने ओवर ब्रिज से नीचे छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दरगाह थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने मृतक की शिनाख्त आसपास के लोगों से करवाई, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पास कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला है। उसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story