उत्तर प्रदेश

वृंदावन में युवक ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Admindelhi1
6 March 2024 8:23 AM GMT
वृंदावन में युवक ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या
x
पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

आगरा: थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाग वृंदावन में युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक को फांसी पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कस्बा के मोहल्ला बाग वृंदावन निवासी 19 वर्षीय कमलेश उर्फ किशोर पुत्र देवीदयाल ऑटो चलाने का काम करता है। शनिवार को वह ऑटो चलाकर आया और अपने घर के कमरे में चला गया। रात 830 बजे के लगभग कमरे में पंखे पर रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला। परिजनों ने उसे लटका देखा तो शोर मचा दिया। आनन फानन में उसे पंखे से उतारा गया और चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर जानकारी पाकर करहल पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।य की शादी नहीं हुई थी। उसने आत्महत्या क्यों की इस संबंध में परिजन भी कोई कारण नहीं बता पा रहे। थाना प्रभारी ललित सिंह भाटी का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा।

बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पांडे में शनिवार की शाम बाइक की टक्कर से घायल वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा खेतों से चारा लेकर लौट रही थी, तभी नामजद बाइक सवार ने टक्कर मार दी। कानपुर ले जाते समय वृद्धा ने दम तोड़ा। मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

नगला पांडे निवासी 65 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी मुरारीलाल शनिवार की शाम खेतों से हरा चारा लेकर घर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में सूरज पुत्र शिवशरण निवासी तेजगंज ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक से मुन्नी देवी के टक्कर मार दी। घटना में मुन्नी देवी को गंभीर चोटें आईं। परिजन आनन फानन में वृद्धा को जिला अस्पताल ले गए। जहां से इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में वृद्धा ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की रिपोर्ट मृतका के पुत्र मनोज कुमार ने थाने में सूरज के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Next Story