उत्तर प्रदेश

युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Harrison
28 May 2024 10:04 PM IST
युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
x
बिलासपुर। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते क्षेत्र निवासी एक युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।उत्तराखंड सीमा से सटी तहसील की एलाइंस साउथ एवन्यू कालोनी निवासी विवेक सिंह पुत्र वंशलोचन सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते सोमवार की देर रात फंदे पर लटक करआत्महत्या कर ली। सुबह जागने पर जब युवक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। उन्होंने जैसे ही कमरे में जाकर देखा तो युवक फंदे पर झूल रहा था।उसने चादर से फंदा बनाया और उसे कुंडे में डालकर फंदा गले में डालकर उस पर झूल गया। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर,सूचना पाकर रुद्र-बिलास चौकी प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया।साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस पर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव को मृतक के परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। प्रकरण आत्महत्या का ज्ञात होता है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबर पर अपडेट जारी है, सही जानकारी के लिए बने रहे janstaserishta.com पर

Next Story