- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sonbhadra में करंट से...
उत्तर प्रदेश
Sonbhadra में करंट से युवा दुल्हन की दर्दनाक मौत, इलाके में तनाव
Tara Tandi
1 Jun 2025 6:40 PM IST

x
Sonbhadra सोनभद्र : शादी की शहनाई की जगह मातम पसरा है सोनभद्र के पनूगंज थाना क्षेत्र के पड़ी गांव में, जहां एक 19 वर्षीय युवती की विद्युत करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. इस हृदय विदारक घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए घंटों चक्काजाम किया. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही स्थिति सामान्य हो सकी.
जानकारी के अनुसार, गांव में एक लोहे के खंभे से होकर एक व्यक्ति की विद्युत लाइन गई थी.बताया जा रहा है कि यह केबल कटी हुई थी, जिससे लोहे के खंभे में करंट दौड़ रहा था. मृतक सुशीला (19), पुत्री सुरेश पासवान, खंभे के पास मिट्टी का काम कर रही थी.दुर्भाग्यवश, उसका हाथ खंभे से सट गया और वह करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
जैसे ही इस दुखद घटना की खबर गांव में फैली, ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया.सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर चक्काजाम समाप्त कराया.
सबसे दुखद बात यह है कि सुशीला की शादी इसी 7 जून को रायपुर थाना क्षेत्र के देवरी मय देवरा में तय हुई थी.घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और खुशी का माहौल था.7 जून को बारात आने वाली थी, लेकिन बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने दो परिवारों की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया.इस घटना ने एक हंसते-खेलते घर की खुशियों को छीन लिया और शादी की तैयारियों को शोक में बदल दिया.
यह घटना बिजली विभाग की सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है.क्या बिजली विभाग इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठा रहा है?
TagsSonbhadra करंटयुवा दुल्हनदर्दनाक मौतइलाके तनावSonbhadra currentyoung bridepainful deatharea tensionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





