- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- तुम झंडा नोचोगे, हम...
तुम झंडा नोचोगे, हम तुम्हारा बिल्ला नोचेंगे...पुलिसकर्मी को पार्षद ने दी धमकी, देखें वीडियो

कानपुर: कानपुर में समाजवादी पार्टी के पार्षद की दबंगई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दारोगा को धमकी देते नजर आ रहे हैं. बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए एसपी नेता को पुलिस ने पकड़ा था. इससे भड़के एसपी नेता ने धमकी दी कि तुम पोस्टर नोचोगे तो हम बिल्ला नोचेंगे. कल कानपुर में बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन से पहले एसपी पार्षद अर्पित यादव ने इस आरोप के साथ वहां एक पोस्टर लगा दिया कि बीजेपी ने नौबस्ता मौरंग मंडी की ये जमीन हॉस्पिटल के नाम पर खाली कराई थी लेकिन उस पर बना दिया अपना कार्यालय. जब एसपी पार्षद ऐसा कर रहे थे तभी बर्रा पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इसी पर एसपी नेता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गए और धमकी पर उतर आए.
"सुनो दारोगा.....तुम झंडा नोचोगे हम तुम्हारे बिल्ले नोचेंगे "
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) November 24, 2021
समाजवादी या कहूँ Gundawadi पार्टी नेता और पार्षद अर्पित यादव कानपुर में बर्रा थाने के दरोगा पवन मिश्रा को कैसे दी धमकी.... देखिए
जिस पार्टी के दिल में मुख़्तार हो उनसे क़ानून व्यवस्था पर क्या अपेक्षा करे ? pic.twitter.com/YaLkDkZzBy
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





