उत्तर प्रदेश

सर्टिफिकेट बनवाने के लिए नगर निगम मुख्यालय नहीं आना होगा

Admin4
18 Jun 2022 9:41 AM GMT
सर्टिफिकेट बनवाने के लिए नगर निगम मुख्यालय नहीं आना होगा
x
सर्टिफिकेट बनवाने के लिए नगर निगम मुख्यालय नहीं आना होगा

कानपुर की 10 लाख से अधिक आबादी को बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय आना पड़ता है। किदवई नगर, नौबस्ता समेत अन्य क्षेत्रों के लोगों को कम से कम 10 किमी. दूरी तय कर मुख्यालय पहुंचना पड़ता था। अब नगर निगम ने उस्मानपुर रैन बसेरा में ही जोन-3 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के सर्टिफिकेट बनाने का काम शुरू कर दिया है।

लगाने पड़ते थे कई चक्कर

नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि जोन-3 के अंतर्गत उस्मानपुर रैन बसेरा में ही बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट बनाने का काम शुरू कर दिया है। इससे लोगों को ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। अब लोग सीधे बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं से उन्हें सर्टिफिकेट भी जारी हो जाएगा।

जोन-6 में जल्द होगी व्यवस्था

नगर निगम ने शहर को 6 जोन में बांट रखा है। जोन-3 औरर 6 को छोड़कर सभी जोनों में सर्टिफिकेट वहीं बन जाते हैं। अब सिर्फ मरियमपुर स्थित जोन-6 में भी जल्द व्यवस्था शुरू की जाएगी। अभी जोन-6 के बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट नगर निगम मुख्यालय में ही बन रहे हैं।

यहां के लोगों को मिलेगा लाभ

किदवई नगर, नौबस्ता, उस्मानपुर, खाड़ेपुर, मर्दनपुर, मेहरबान सिंह का पुरवा, पशुपति नगर, नौबस्ता, किदवई नगर के, एच, 40 दुकान, बाबूपुरवा, जूही हॉर्समैन, हैरिसगंज, पोखरपुर, बसन्त विहार, कोयला नगर का गोपाल नगर समेत अन्य।

अभी यहां बनते हैं सर्टिफिकेट

1- भगवतदास घाट

2- जोनल ऑफिस कृष्णा नगर

3- उस्मानपुर रैन बसेरा

4- नगर निगम मुख्यालय

5- गोविंद नगर जोनल ऑफिस

6- नगर निगम मुख्यालय और सभी गर्वनमेंट हॉस्पिटल।

Next Story