उत्तर प्रदेश

Yogi : UP की नगर पंचायतों में पहली बार होंगे यह काम

Jyoti Nirmalkar
11 Aug 2024 2:49 AM GMT
Yogi : UP की नगर पंचायतों में पहली बार होंगे यह काम
x

उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh : योगी आदित्‍यनाथ सरकार नगर पंचायतों में बेहतर और सुनियोजित विकास कार्य कराने के लिए पहली बार अभियंताओं की भर्ती करने जा रही है। प्रदेश में मौजूदा समय 545 नगर पंचायतें हैं, लेकिन इनके पास अपने इंजीनियर नहीं हैं। इसके चलते इन्हें उधारी पर अभियंताओं को मांग कर काम चलाना पड़ता है। स्थिति यह है कि नगर पंचायतों में होने वाले कामों के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के लिए Private Agencies निजी एजेंसियों का सहारा तक लेना पड़ रहा है। इसीलिए उच्च स्तर पर तय किया गया है कि सहायक अभियंता के साथ अवर अभियंताओं की भर्ती की जाए।

पंचायतों में हो रहा अरबों का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश की शहरी आबादी बढ़ाई जा रही है। इसके लिए सीमा विस्तार के साथ ही नई नगर पंचायतें बनाई जा रही हैं। इन नगर पंचायतों में केंद्र और state government राज्य सरकार के सहयोग से अरबों रुपये काम कराया जा रहा है। केंद्रीय योजनाओं में खासकर अमृत योजना में पार्क, सीवर के साथ ही जलापूर्ति के काम कराए जा रहे हैं। इसके अलावा सड़क व नाली निर्माण के साथ ही जरूरत के आधार पर बड़े नालों का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन इनको देखने के लिए नगर पंचायतों के पास अपने इंजीनियर तक नहीं हैं। इसीलिए अब सभी नगर पंचायतों में इंजीनियरों के पद सृजित किए जा रहे हैं।

एई व जेई रखे जाएंगे प्रदेश के सभी नगर पंचायतों में सहायक अभियंता के साथ अवर अभियंता रखे जाएंगे। सहायक अभियंताओं को नगर निगमों और नगर पालिका परिषदों से स्थानांतरित करके भेजा जाएगा। अवर अभियंताओं की सीधी भर्ती की जाएगी। हर Town Panchayat नगर पंचायत में एक-एक सिविल अवर अभियंता रखे जाएंगे। जरूरत के आधार पर विद्युत यांत्रिक और पर्यावरण अवर अभियंताओं को रखा जाएगा। इन अभियंताओं की चरणबद्ध तरीके से भर्तियां की जाएंगी। पहले चरण में अवर अभियंता सिवल रखे जाएंगे। इसके बाद अन्य अभियंताओं को रखा जाएगा।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा भर्ती नगर पंचायतों में अवर अभियंताओं की भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कराया जाएगा। इसके लिए पदों का आकलन कराया जा रहा है। प्रदेश में मौजूदा समय 17 नगर निगम, 200 पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतें हैं। यह आकलन कराया जा रहा है कि कहां कितने अवर अभियंताओं की जरूरत होगी। इसके आधार पर पदों की गणना करते हुए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को Recruitment भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Next Story