उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बोले योगी- अगर अगली कारसेवा होगी तो गोली नहीं, रामभक्तों पर पुष्प वर्षा होगी, 661 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण

jantaserishta.com
3 Nov 2021 5:07 PM IST
अयोध्या में बोले योगी- अगर अगली कारसेवा होगी तो गोली नहीं, रामभक्तों पर पुष्प वर्षा होगी, 661 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण
x
देखें वीडियो.

Ayodhya Ram Temple: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. अयोध्या के राम कथा पार्क में सीएम योगी ने कहा, पांच साल पहले अयोध्या में दीपोत्सव की चर्चा सामने आई थी, तो अयोध्या में ही आज के दिन ये आयोजन नहीं हो रहा था. हमारी सरकार ने तय किया कि अयोध्या को उसकी नई पहचान दीपोत्सव कार्यक्रम से माध्यम से दिलवानी है. सीएम ने आगे कहा, मुझे याद है कि 2017, 2018, 2019 में भी एक ही नारा गूंज रहा था- 'योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो.' मैं तब भी कह रहा था कि मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला तैयार की जा रही है.



इस दौरान सीएम योगी ने उस घटना का भी जिक्र किया, जब अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवा दी गई थी. उन्होंने कहा, 31 साल पहले अयोध्या में क्या हो रहा था. 30 अक्टूबर और 2 नवंबर 1990 को रामभक्तों पर बर्बर तरीके से गोलियां चलाई गई थीं. बर्बर लाठीचार्ज हो रहा था. तब 'जय श्रीराम' बोलना अपराध माना जा रहा था. सीएम ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग 31 साल पहले रामभक्तों पर गोलियां चला रहे थे, वो आपकी ताकत के आगे झुके हैं. अब लगता है कि अगर कुछ और साल आप इसी तरीके से चले, तो अगली कारसेवा के लिए वो और उनका पूरा खानदान लाइन में लगा होगा.


सीएम योगी ने आगे कहा कि आप देखना कि अगर अगली कारसेवा होगी, तो गोली नहीं चलेगी. रामभक्तों व कृष्णभक्तों पर पुष्पों की वर्षा हो. पिछली सरकारों में पैसा कब्रिस्तान की दीवार बनाने में खर्च होता था, आज मंदिरों के पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण पर खर्च हो रहा.


सीएम योगी ने आगे कहा कि आप देखना कि अगर अगली कारसेवा होगी, तो गोली नहीं चलेगी. रामभक्तों व कृष्णभक्तों पर पुष्पों की वर्षा हो. पिछली सरकारों में पैसा कब्रिस्तान की दीवार बनाने में खर्च होता था, आज मंदिरों के पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण पर खर्च हो रहा. सीएम योगी ने कहा, जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा था, वो जनता का पैसा वहां लगाते थे. जिन्हें धर्म और संस्कृति प्यारी है, वो पैसा उनके उत्थान के लिए लगा रहे हैं. अयोध्या में जब भव्य श्रीराम मंदिर बनेगा, उसके साथ ही अयोध्या देश व दुनिया की सबसे अच्छी धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी होगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story