- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गन्ना दफ्तरों पर योगी...
उत्तर प्रदेश
गन्ना दफ्तरों पर योगी सरकार का सख्त रुख, अब नहीं हो सकेगी गड़बड़ी, होगी कैमरे की नजर
Renuka Sahu
10 Jun 2022 5:20 AM GMT

x
फाइल फोटो
प्रदेश की सहकारी गन्ना विकास समितियों के साथ गन्ना विकास परिषदों, जिला गन्ना अधिकारी व क्षेत्रीय उप गन्ना आयुक्त के कार्यालयों में गड़बड़ी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेश की सहकारी गन्ना विकास समितियों के साथ गन्ना विकास परिषदों, जिला गन्ना अधिकारी व क्षेत्रीय उप गन्ना आयुक्त के कार्यालयों में गड़बड़ी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग व गन्ना विकास संजय आर भूसरेड्डी ने गुरुवार को इस संबंध में निर्देश दे दिया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की ए, बी, सी ग्रेड की सभी और डी ग्रेड की वित्तीय रूप से सक्षम गन्ना समितियों के कार्यालय में बाहर, परिसर के अंदर और आंतरिक कक्षों, बैठक कक्ष व प्रबंध कमेटी कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यालय प्रांगण के सभी बाहरी व आंतरिक स्थलों को कैमरे की रेंज से पूरी तरह से कवर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसे मुख्यालय के संयुक्त गन्ना आयुक्त, समितियां व अपर गन्ना आयुक्त, विकास के सीयूजी नंबर से जोड़ा जाएगा। इस व्यवस्था से संबंधित अधिकारी बैठक में रहते हुए भी अपने कार्यालय की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। मुख्यालय स्तर पर क्षेत्रीय कार्यालय की गतिविधियों को किसी भी समय देखा जा सकेगा। इससे कार्यालयों में पारदर्शिता बढ़ेगी और कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता होगी।

Renuka Sahu
Next Story