- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- माफिया मुख्तार अंसारी...
उत्तर प्रदेश
माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ एक बार फिर चला योगी सरकार का हंटर, 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Admin4
17 Dec 2022 1:28 PM GMT

x
उत्तर प्रदेश। माफिया डान मुख्तार अंसारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत लखनऊ में मुख्तार की मां और बहन की संपत्ती को कुर्क कर ली हैं। बता दें कुर्क करने से पहले पुलिस ने डुग्गी बजाकर कार्रवाई का ऐलान किया और फिर दोनों संपत्तियों पर सरकारी कब्जे का बोर्ड लगा दिया। जानकारी के अनुसार, इसमें एक संपत्ति मुख्तार के भाई और बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी के नाम है।
मामले में जानकारी देते हुए गाजीपुर पुलिस के सीओ एसबी सिंह ने बताया कि मुख्तार अंसारी एवं अन्य के खिलाफ गाजीपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज है। इसी मामले की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी गाजीपुर ने आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। उन्होंने बताया कि इन संपत्तियों में मुख्तार अंसारी की मां राबिया खातून और उनकी बहन, दोनों के नाम से 2 प्लॉट हैं। जिसकी कीमत साढ़े 4 करोड़ और साढ़े 3 करोड़ रुपय आंकी गई है।
सीओ एसबी सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान पाया गया कि आरोपियों ने यह संपत्ति अपराध से अर्जित की है। आरोपियों ने विभिन्न वारदातों से हुई अवैध कमाई का इन संपत्तियों में निवेश किया है। मुकदमे की विवेचना के दौरान प्रमाणित होने के बाद इन संपत्तियों का जब्तीकरण किया गया है।

Admin4
Next Story