उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का फैसला: पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स मानते हुए प्राथमिकता में लगाई जाएगी वैक्सीन, अलग टीकाकरण केंद्र भी बनाए जाएंगे

jantaserishta.com
4 May 2021 11:09 AM IST
योगी सरकार का फैसला: पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स मानते हुए प्राथमिकता में लगाई जाएगी वैक्सीन, अलग टीकाकरण केंद्र भी बनाए जाएंगे
x

फाइल फोटो 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया कर्मियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश दिया है कि मीडिया कर्मियों को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जाए, उनके लिए अलग सेंटर अलॉट किए जाएं और जरूरत हो तो उनके कार्य स्थलों पर जाकर निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए उनके 18 प्लस के परिजनों के साथ फ्री वैक्सीनेशन किया जाए.

इस बीच अच्छी खबर है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना का ग्राफ गिर रहा है. 3 मई को बीते 1 दिन में 30 हजार से कम नए केस दर्ज हुए, जबकि ठीक होने वालों की संख्या साढ़े 38 हजार से ज्यादा है. यूपी में 1 दिन में 288 लोगों की मौत हुई है.
यूपी में तो कोरोना के हालात संभल रहे हैं लेकिन दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में ही कोरोना के नए केस बढ़कर 1446 हो गए हैं, जबकि 1 दिन में नोएडा में 13 लोगों की मौत हुई है. सहारनपुर में भी 1 दिन में 1222 नए केस से चिंता बढ़ी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story