उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने अगले पांच सालों का तैयार किया रोडमैप

Admin2
30 July 2022 1:53 PM IST
योगी सरकार ने अगले पांच सालों का तैयार किया रोडमैप
x
दि प्रति समूह 12 महिलाएं मानें तो पांच साल में जो नये समूह बनाए जाएंगे उससे सीधे तौर पर 66 लाख 10 हजार 416 महिलाएं जुड़ेंगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : महिला सशक्तीकरण के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अगले पांच सालों में करीब 66 लाख महिलाओं को नए समूहों से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार से जोड़ने की तैयारी है। उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने इसके लिए रोड मैप तैयार किया है। जिसके तहत पांच साल के अंदर राज्य में 5 लाख 50 हजार 868 नए आजीविका समूहों का गठन किया जाना है।मिशन द्वारा ने इस वृहद लक्ष्य को तय करते हुए इसे पाने के लिए लक्ष्य को टुकड़ों में विभक्त कर दिया है। इसके लिए छह माह, एक साल, दो साल और पांच साल में क्रमश: कितने समूह गठित किए जाएंगे इसे बांट दिया गया है। यह लक्ष्य पूरा होने पर ग्रामीण परिवारों में महिलाओं का एक बड़ा वर्ग सीधे घर परिवार के साथ ही गांव और राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान देने लगेगा। एक समूह में न्यूनतम 10 से 14 महिलाएं शामिल की जाती हैं। यदि प्रति समूह 12 महिलाएं मानें तो पांच साल में जो नये समूह बनाए जाएंगे उससे सीधे तौर पर 66 लाख 10 हजार 416 महिलाएं जुड़ेंगी।

source-hindustan


Next Story