- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उन्माद फैलाने वालों के...
उत्तर प्रदेश
उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध: संजय निषाद
SHIDDHANT
27 Sept 2025 9:46 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : बरेली में शुक्रवार को हुए हंगामे के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए 10 एफआईआर दर्ज की हैं और 39 लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कैबिनेट में ऐसा कानून बनना चाहिए, जो दंगा-फसाद और उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे।"
संजय निषाद ने धार्मिक उन्माद फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब वह समय नहीं रहा जब तलवार से त्योहार मनाए जाते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग मुस्लिम समुदाय को भड़काकर उनकी प्रगति में बाधा डाल रहे हैं, जिसके कारण यह समुदाय आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ रहा है। संजय निषाद ने योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों का समर्थन करते हुए कहा, "हमारी सरकार चाहती है कि लोग पढ़ें-लिखें और प्रगति करें। पहले की सरकारों में ऐसे तत्वों को संरक्षण मिलता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सीएम योगी ने स्पष्ट कर दिया है कि दंगा-फसाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी भारत की शांति और स्थिरता को भंग करेगा, उसे जेल की सजा भुगतनी पड़ेगी।"
उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग दंगों और अशांति के जरिए राजनीति करना चाहते हैं, लेकिन जनता सब समझती है। संजय निषाद ने धार्मिक उन्माद के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय को इस राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है। बरेली पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, योगी सरकार ने साफ कर दिया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
Tagsबरेली दंगेयूपी पुलिसमौलाना तौकीर रजा गिरफ्तारसंजय निषाद बयानधार्मिक उन्मादकानून-व्यवस्थायोगी सरकारहिंसा नियंत्रणउत्तर प्रदेश.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





