उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, क्या होगा बड़ा फैसला?

jantaserishta.com
26 March 2022 10:29 AM IST
योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, क्या होगा बड़ा फैसला?
x

लखनऊ: यूपी के लखनऊ में योगी कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) जारी है. बैठक के बाद सुबह 11 बजे रमापति शास्त्री (Ramapati Shastri) को राजभवन में प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई जाएगी. इसके बाद सीएम योगी साढ़े 11 बजे सचिव स्तर के अधिकारियों की बैठक लोक भवन में लेंगे.

बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के चंद घंटों बाद कैबिनेट के सदस्यों के साथ पहली बैठक की. यूपी सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सीएम योगी ने लोक भवन में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ अपनी पहली बैठक में कहा, 'मंत्रियों को जनता और उत्तर प्रदेश की सेवा करने का एक पुनीत अवसर मिला है. इस अवसर को उपलब्धि में बदलते हुए प्रदेश के विकास और जनता की खुशहाली के लिए हम सभी को निरंतर प्रयासरत रहना होगा.'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story