उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ की माता पंचतत्व में विलीन, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Admindelhi1
21 Nov 2026 4:15 PM IST
योगी आदित्यनाथ की माता पंचतत्व में विलीन, हरिद्वार में अंतिम संस्कार
x
सावित्री देवी के निधन पर रामदेव बोले- वह पूरे राष्ट्र की माता थीं

हरिद्वार: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर योग गुरु बाबा रामदेव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सावित्री देवी को वह केवल एक सामान्य माता नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की माता के रूप में देखते हैं।

बाबा रामदेव ने कहा कि सावित्री देवी ने योगी आदित्यनाथ जैसे संत को जन्म दिया, जिन्होंने नाथ सिद्ध परंपरा, संन्यास और ऋषि परंपरा को नई ऊंचाई दी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष की प्रार्थना की।

91 वर्षीय सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह पौड़ी जिले के पंचूर गांव में निधन हुआ था। शनिवार को हरिद्वार के चंडीघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार भावुक नजर आए।

अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित केंद्र, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार के कई मंत्री, राजनीतिक हस्तियां और प्रमुख संत मौजूद रहे।

बाबा रामदेव ने सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन और मातृत्व को नमन किया तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की चिर शांति की कामना की।

Next Story