उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ इस महीने मुफ्त में बाटेंगे स्मार्टफोन और टैबलेट

jantaserishta.com
7 Nov 2021 11:24 AM IST
योगी आदित्यनाथ इस महीने मुफ्त में बाटेंगे स्मार्टफोन और टैबलेट
x

DEMO PIC

टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए क्या है पात्रता?

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम 9 की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश में जिन बच्चों को स्मार्टफोन और टेबलेट (UP Free Tablet Smartphone Yojana) दिए जाने हैं .उन लोगों की लिस्ट समयबद्ध तरीके से विभाग बनाकर तैयार कर लें, ताकि हम लोग नवंबर के अंत तक बच्चों को स्मार्टफोन और टेबलेट वितरण करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर सकें.

पहले चरण में इनको मिलेगा टैबलेट और स्मार्टफोन
योगी सरकार प्रदेश के करीब एक करोड़ युवाओं को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण जल्द ही शुरू करने वाली है. इस योजना के तहत लाभार्थियों का चयन, टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण व इसकी मानीटरिंग के लिए वेब पोर्टल बनाया गया है. इसके पहले चरण में विश्वविद्यालयों के स्नातक द्वितीय, तृतीय और परास्नातक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को दिया जाएगा. स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का डेटाबेस तैयार होने के बाद विश्वविद्यालय सूचना भेजेंगे.
जिलाधिकारी करेंगे सत्यापन
विशेष सचिव मनोज कुमार पहले ही विश्वविद्यालयों को निर्देश दे चुके हैं. इसके तहत विश्वविद्यालय अपने से संबद्ध महाविद्यालयों के पंजीकृत छात्र-छात्राओं की सूचना निर्धारित प्रारूप पर तैयार करके जिलाधिकारियों को भेजेंगे. जिलाधिकारी उसका सत्यापन कराकर टैबलेट और स्मार्ट फोन बांटने की प्रक्रिया औद्योगिक विकास विभाग की ओर से आदेश के तहत जिलास्तर पर करेंगे. जिला प्रशासन वितरण में पारदर्शिता व लाभार्थी की प्रामाणिकता के लिए जिम्मेदार होगा.
टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए क्या है पात्रता?
अभ्यर्थी यूपी का मूल निवासी होना चाहिए.
वार्षिक आय दो लाख से निचे होनी चाहिए.
डिग्री, स्नातक, और डिप्लोमा के साथ तैयारी भी कर कर रहा हो.
अगर अभ्यर्थी सकारी स्कूल से पढ़ा हो तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story