उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी को रिसीव करने एयरपोर्ट के लिए निकले योगी आदित्यनाथ

jantaserishta.com
25 March 2022 2:39 PM IST
पीएम मोदी को रिसीव करने एयरपोर्ट के लिए निकले योगी आदित्यनाथ
x

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ 5 कालिदास आवास से निकल गए हैं. वे पीएम मोदी को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट निकले हैं.

योगी आदित्यनाथ 25 मार्च यानी आज दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यूपी में 35 साल बाद किसी पार्टी को लगातार दूसरी बार बहुमत मिला है. योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 4 बजे होगा. समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के सीएम शामिल होंगे. इसके अलावा देश के बड़े उद्योगपतियों को निमंत्रण भेजा गया है. इतना ही नहीं योगी आदित्यनाथ ने खुद फोन कर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती को शपथ ग्रहण समारोह शामिल होने का न्योता दिया. इसके अलावा सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी को भी न्योता दिया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story