उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद प्रधानमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, जाने किसने दिया ये बयान

jantaserishta.com
19 Jun 2021 11:47 AM IST
मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद प्रधानमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, जाने किसने दिया ये बयान
x

फाइल फोटो 

प्रयागराज:- गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने शुक्रवार को यहां कहा कि योगी आदित्यनाथ में उन्हें एक ऐसा व्यक्ति दिखाई देता है जो जिहाद के सामने खड़ा हो सकता है, उसे मिटा सकता है। उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि जब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद से हटें तो भारत के प्रधानमंत्री बनें।"

देश में अभी तक जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं लाये जाने पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह कानून लाते तो वह पूरी दुनिया के महानतम व्यक्तित्व होते। उन्होंने कहा कि मोदी ने जनसंख्या नियंत्रण कानून ना बनाकर एक बहुत बड़ा मौका खो दिया।
उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले गाजियाबाद में एक मंदिर में पानी पीने गए समुदाय विशेष के एक लड़के की पिटाई की घटना के बाद यति नरसिंहानंद सरस्वती सुर्खियों में आए थे।
यहां राष्ट्रीय हिंदू संगठन के केंद्रीय कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए नरसिंहानंद ने बताया कि वह 15-19 दिसंबर तक हरिद्वार में विश्व धर्म संसद का आयोजन करेंगे जिसमें जिहादी ताकतों से खुद की रक्षा करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story