- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- योगी 2.0: कांप उठे...
योगी 2.0: कांप उठे अपराधी, अब तक इतने अपराधियों ने किया सरेंडर

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार की सत्ता में एक बार फिर से वापसी होने के बाद सूबे का माहौल बदला हुआ है। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव नतीजों में भाजपा को बंपर जीत मिलने के बाद से अब तक 50 अपराधी सरेंडर कर चुके हैं। इन अपराधियों को डर था कि उनका एनकाउंटर हो सकता है या फिर बुलडोजर से घर ढहाया जा सकता है। यही नहीं कई अपराधियों ने तो गले में कार्ड लटका रखा था, जिसमें लिखा था कि मैं सरेंडर कर रहा हूं। कृपया गोली न चलाएं। राज्य के पुलिस थानों में कई अपराधी चलकर गए और सरेंडर कर दिया। माना जा रहा है कि योगी सरकार की वापसी के खौफ में अपराधी ऐसा कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





