- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- YIDA प्लॉट योजना कल हो...
उत्तर प्रदेश
YIDA प्लॉट योजना कल हो रही समाप्त, कुछ आवेदन अभी भी खुले, पढ़ें पूरी जानकारी
Harrison
30 July 2025 5:56 PM IST

x
Yamuna यमुना: प्राधिकरण की उद्योग और अस्पताल भूखंड योजनाएं जल्द समाप्त हो रही हैं। इनमें औद्योगिक अस्पताल स्कूल और मेडिकल डिवाइस पार्क की योजनाएं शामिल हैं। औद्योगिक भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी से होगा। मेडिकल डिवाइस पार्क में 21 भूखंड आवंटित किए जाएंगे। ई-नीलामी से आवंटित होने वाले भूखंडों की तिथियाँ जल्द ही निर्धारित की जाएंगी।
यमुना प्राधिकरण की उद्योग व अस्पताल के लिए भूखंड योजनाएं बृहस्पतिवार को समाप्त हो जाएंगी। चार भूखंड योजनाएं अगस्त में समाप्त होंगी।
इसके साथ ही मेडिकल डिवाइस पार्क की भूखंड योजना भी छह अगस्त को समाप्त होगी। औद्योगिक भूखंड याेजना में आठ हजार वर्गमीटर तक के भूखंडों का ई नीलामी से आवंटन होगा।
औद्योगिक भूखंड योजना में आठ हजार वर्गमीटर के छोटे, आठ हजार वर्गमीटर से बड़े भूखंड के अलावा मिश्रित श्रेणी के भूखंड हैं। आठ हजार वर्गमीटर के बड़े आकार के पांच भूखंड, आठ हजार वर्गमीटर तक के 37 भूखंड, मिश्रित श्रेणी के 19 भूखंडों का आवंटन योजना के तहत किया जाएगा।
वहीं अस्पताल के लिए चार और चाइल्ड वेलफेयर एंड मेटरनिटी सेंटर के लिए एक भूखंड की योजना भी 31 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। अगले माह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दस भूखंड, विश्वविद्यालय
Tagsयीडा प्लॉट योजनासमाप्तआवेदनYida plot schemefinishedapplyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





