- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- यमुना-हिंदन उफान से...
उत्तर प्रदेश
यमुना-हिंदन उफान से बाढ़, 3,000 से ज्यादा लोग राहत शिविरों में
SHIDDHANT
5 Sept 2025 8:29 PM IST

x
NOIDA नॉएडा: यमुना और हिंडन नदियों के उफान से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। ऐसे में प्रशासन और सामाजिक संगठनों के सहयोग से विस्थापित परिवारों को राहत कैंपों में शरण दी जा रही है। फिलहाल आठ राहत शिविरों में तीन हजार से ज्यादा लोग ठहरे हुए हैं। यहां पीड़ितों के लिए तीन टाइम भोजन, मेडिकल सुविधा, मोबाइल टॉयलेट और पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई है। सेक्टर-135 बारातघर में 800 से ज्यादा लोग ठहरे हुए हैं। पैरामेडिकल स्टाफ ने बताया कि जब ये लोग यहां लाए गए तो कई लोग आंखों में संक्रमण, बुखार और डायरिया जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। लगातार इलाज और दवा देने से अब उनकी हालत में सुधार है। सभी कैंपों में सुबह, दोपहर और रात के भोजन की व्यवस्था की गई है।
वहीं, सेक्टर-135 पुश्ते से लेकर अन्य इलाकों तक सामाजिक संगठनों ने सामुदायिक किचन भी शुरू किए हैं। 16 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में करीब 20 जगहों पर रोजाना हजारों लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। नगली वाजिदपुर गांव में स्थानीय लोग रोजाना 500 लोगों का भोजन बना रहे हैं। कैंपों में रोजाना तीन से चार पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं और मोबाइल टॉयलेट लगाए गए हैं। हालांकि, सेक्टर-94 से लेकर सेक्टर-126 तक झुग्गीवासियों को अब भी पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पाई है।
पशुओं के लिए भी अस्थायी टेंट बनाकर 800 से ज्यादा गायों को सुरक्षित रखा गया है। नोएडा प्राधिकरण ने बख्तावरपुर, छपरौली, कोंडली, नंगली वाजिदपुर, नंगला नगली और झट्टा गांव के बारातघरों में राहत शिविर बनाए हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष (0120-2978231/32/33) 24 घंटे सक्रिय है। वहीं, एनडीआरएफ की दो टीमें, पीएसओ 44 बटालियन और फायर विभाग की टीमें भी राहत कार्य में लगी हुई हैं। यमुना का जलस्तर 207.33 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से ऊपर है। शाहदरा बैराज के बंद होने से ड्रेन का जलस्तर भी बढ़ गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अगले 72 घंटों में तेज बारिश हुई तो नोएडा के कई सेक्टरों में जलभराव की स्थिति और गंभीर हो सकती है।
Tagsनोएडाग्रेटर नोएडायमुनाहिंडनबाढ़राहत शिविरएनडीआरएफपानी का टैंकरमोबाइल टॉयलेटबाढ़ नियंत्रणसामाजिक संगठनसेक्टर-135सेक्टर-94-126पशु सुरक्षाबारिश चेतावनी।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





