उत्तर प्रदेश

यमुना Expressway: चांदी कारोबारी की कार से 40 लाख कैश बरामद

Ashish verma
28 May 2025 10:33 PM IST
यमुना Expressway: चांदी कारोबारी की कार से 40 लाख कैश बरामद
x
कार से 40 लाख कैश बरामद

Mant.मांट। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम करीब सात बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग की टीम ने एक चांदी कारोबारी की कार से 40 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की। यह कार्रवाई मांट थाना क्षेत्र के जाबरा टोल प्लाजा पर की गई। जहां आगरा से नोएडा जा रहे मथुरा के चांदी कारोबारी दीपक खंडेलवाल की कार को रोका गया। बताया जा रहा है कि कारोबारी रकम से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। गोविंदनगर थाना क्षेत्र के गायत्री कुंज निवासी दीपक खंडेलवाल चांदी का थोक कारोबार करते हैं। बुधवार शाम जब वह अपनी कार से नोएडा की ओर जा रहे थे, तो जाबरा टोल पर पहले से अलर्ट पर तैनात आयकर विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से उनकी कार को रुकवा लिया। कार की तलाशी के दौरान सीटों के नीचे और बैग में रखी 40 लाख से अधिक की नकदी बरामद हुई।

कार में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी देखकर टीम ने तुरंत नकदी गिनना शुरू कर दिया और दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। प्राथमिक पूछताछ में दीपक इस नकदी का संतोषजनक हिसाब नहीं दे पाया। टीम का कहना है कि नकदी की गिनती जारी है और यह नकदी 40 लाख से अधिक हो सकती है। दस्तावेजों की जांच की जा रही है। देर रात तक आयकर विभाग की टीम कागजी कार्रवाई करने में जुटी रही। मांट थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि आयकर विभाग की टीम अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दीपक खंडेलवाल के पास से 40 लाख से अधिक की नकदी मिली है। आयकर विभाग से तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story