उत्तर प्रदेश

यमुना अथॉरिटी ने भूमाफिया से मुक्त करवाई 90 हजार वर्गमीटर भूमि

Shreya
5 Aug 2023 11:23 AM IST
यमुना अथॉरिटी ने भूमाफिया से मुक्त करवाई 90 हजार वर्गमीटर भूमि
x

ग्रेटर नोएडा । यमुना अथॉरिटी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस बल के साथ जेवर क्षेत्र में यमुना अथॉरिटी के जमीन से भूमाफिया के अवैध कब्जे को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

अथॉरिटी ने करीब 90,000 वर्ग मीटर जमीन मुक्त कराई है, जिसकी कीमत 200 करोड़ रुपये है। बुलडोजर एक्शन जेवर क्षेत्र में पढ़ने वाले जहांगीरपुर और अलीअहमदपुर गांव में किया गया।

अथॉरिटी के अधिकारियों ने बुलडोजर से सभी अवैध निर्माण ध्वस्त करवा दिए। आसपास के लोगों को चेतावनी दी कि अगर यमुना अथॉरिटी की जमीन पर अवैध अतिक्रमण और कब्जा हुआ तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कराकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story