- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गायत्री मंदिर सराय...

x
अमेठी। युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के नेतृत्व में परम पूज्य गुरुदेव की जयंती के सुभ अवसर पर गायत्री मंदिर सराय महेशा में यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया गायत्री परिवार के परिजनों ने पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी के अवतरण दिवस पर गायत्री परिवार बहादुरपुर के सभी कार्यकर्ता गुरुदेव को पुष्पांजलि अर्पित किया। वहीं पर यज्ञ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य गायत्री महाविद्या के सिद्ध साधक सादा जीवन उच्च विचार से भरा जीवन जीने वाले युगदृष्टा एवं महान दार्शनिक परम पूज्य गुरुदेव तपोनिष्ठ वेदमूर्ति पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की जयंती पर उन्हें शत शत शत नमन गुरूदेव उस विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे, जिनके द्वारा पुष्पित-पल्लवित- विकसित गायत्री परिवार आज एक वट वृक्ष का रूप धारण कर चुका है। वे एक ऐसी अवतारी चेतना थे, जिनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के प्रकाश एवं प्रभाव से संपूर्ण मानवता ही स्वयं को कृत-कृत्य अनुभव करती हो। परम पूज्य गुरुदेव जी ऐसी कामना करते है कि आपका आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे। यज्ञ संपन्न होने बाद सभी परिजनों ने जयघोष लगाए धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो, शांतिकुंज हरिद्वार की जय, यज्ञ भगवान की जय, हम बदलेंगे, युग बदलेगा इन्ही जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के समापन में गायत्री परिवार के सभी कार्यकर्ताओं ने आपस में बैठक की की मंदिर का और भी निर्माण कैसे किया जाए पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचार जन जन तक कैसे पहुंचाए जाएं गृहे गृहे गायत्री यज्ञ के माध्यम से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। आपको बता दे की गायत्री मंदिर सराय महेशा में साप्ताहिक यज्ञ कार्यक्रम निरंतर जारी है। इस कार्यक्रम में यज्ञाचार्य अर्पिता तिवारी जी गायत्री परिवार के आई टी विभाग के जिला सह समन्वयक आलोक कुमार सिंह ब्लॉक युवा समन्वयक जनमेजय तिवारी जी युवा सह समन्वयक चंद्रकेश जी वरिष्ठ कार्यकर्ता रामदुलारे पाल जी छोटेलाल गुप्ता जी आदि लोग रहे मौजूद।
Next Story