उत्तर प्रदेश

बिहारगंज में हुआ कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

Shantanu Roy
3 Oct 2022 12:55 PM GMT
बिहारगंज में हुआ कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
x
बड़ी खबर
प्रतापगढ़। जनता टेक्निकल हाई स्कूल बिहार गंज में सोमवार को बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें रिया सिंह ने प्रथम एवं आंचल शुक्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इसके अलावा अनन्या विश्वकर्मा शालिनी यादव, शिवानी गौतम, मुस्कान, स्नेहा पाल ने प्रमुख रूप से प्रतिभाग किया। शूटिंग बाल में अनिमेष सिंह चंद्रशेखर ओझा रितिक कुमार सत्यम रोहित सिंह समीर खान मोहम्मद शाहिद अबू हमजा दानिश खान सागर अमन प्रजापति एवं उत्कर्ष सिंह ने लखनऊ पब्लिक स्कूल में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर जनपद का गौरव बढ़ाया है।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य कर अधिकारी राकेश वर्मा एवं विश्वजीत सिंह मोहित जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला, क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज शूटिंग बाल प्रतापगढ़ के सचिव जय बहादुर सिंह विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती प्रतिभा सिंह आदि ने बच्चों को प्रोत्साहित कर आशीर्वाद दिया तथा खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक प्रतिभा सिंह ने सब के प्रति आभार व्यक्त किया।
Next Story