उत्तर प्रदेश

रामायण, बुद्धिस्ट व अध्यात्मिक सर्किट के कार्य पूरे: जयवीर

Shantanu Roy
19 Jan 2023 10:42 AM GMT
रामायण, बुद्धिस्ट व अध्यात्मिक सर्किट के कार्य पूरे: जयवीर
x
बड़ी खबर
लखनऊ। पर्यटन विभाग के अन्तर्गत संचालित केन्द्र पोषित योजनाओं में स्वदेश दर्शन स्कीम के रामायण सर्किट में श्रृंगवेरपुर, अयोध्या, स्वदेश दर्शन स्कीम के बुद्धिस्ट सर्किट के अन्तर्गत कुशीनगर, कपिलवस्तु एवं श्रावस्ती तथा अध्यात्मिक सर्किट-1 व 2 के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों में पर्यटन विकास की विभिन्न योजनाएं पूरी करा ली गयी हैं। यह जानकारी बुधवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। बताया कि रामायण सर्किट के श्रृंगवेरपुर जनपद प्रयागराज एवं चित्रकूट धाम के पर्यटन विकास के लिये भारत सरकार से 69.45 करोड़ रूपए की धनराशि स्वीकृत की गयी है। जिसका उपयोग करते हुए पर्यटन विकास की सम्बंधित योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। श्री सिंह ने बताया कि इसी प्रकार रामायण सर्किट के स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत अयोध्या के समेकित पर्यटन विकास के लिए भारत सरकार द्वारा 127.21 करोड़ रूपए की धनराशि स्वीकृत की गयी थी, जिसका उपयोग करते हुए कार्य पूरा किया जा चुका है।
इसी प्रकार बुद्धिश्ट सर्किट के अन्तर्गत 87.89 करोड़ रूपए की धनराशि से निर्माण कार्य पूरा कराया गया है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि स्वदेश दर्शन स्कीम के अध्यात्मिक सर्किट 1 के अन्तर्गत विभिन्न पर्यटन स्थलों जैसे-आहर, अलीगढ़, कासगंज, उन्नाव, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, मिजार्पुर, गोरखपुर, डुमरियागंज, बस्ती, बाराबंकी, आजमगढ़, कैराना, बागपत एवं शाहजहांपुर का पर्यटन विकास 65.61 करोड़ रूपए की धनराशि व्यय करके कराया गया है। आगे बताया कि स्वदेश दर्शन स्कीम के अध्यात्मिक सर्किट 2 योजना के अन्तर्गत बिजनौर, मेरठ, कानपुर, कानपुर देहात, बांदा, गाजीपुर, सलेमपुर, घोषी बलिया, आंबेडकरनगर, अलीगढ़, फतेहपुर, देवरिया, महोबा, सोनभद्र, चंदौली, मिश्रिख और भदोही के 46 पर्यटन स्थलां का कार्य 67.51 करोड़ रूपए की धनराशि से कराया गया है।
Next Story