- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ब्रज-क्षेत्र के...
ब्रज-क्षेत्र के अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
![ब्रज-क्षेत्र के अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत ब्रज-क्षेत्र के अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत](https://jantaserishta.com/h-upload/uid/32733722R6adhjKhOkkL7my7s7YM2CD6do3FA8791836.jpg)
आगरा: आगरा जिले में भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के प्रथम आगमन पर सूर सदन में स्वागत किया गया। वहीं उनके साथ उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने बताया कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में ब्रज क्षेत्र की 13 लोकसभा सीट और उत्तर प्रदेश में कुछ ही समय में होने वाले नगर निकाय चुनाव में सभी 6 सीटों पर भाजपा अपना परचम लहराएगी। वहीं उन्होंने सपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 'समाजवादी पार्टी अब समाप्त पार्टी हो गई है। समाजवादी पार्टी से जनता का भरोसा उठ चुका है। उन्होंने जो पुराने कृत्य किए हैं। जनता भूल नहीं सकती। जनता उन पर दोबारा भरोसा नहीं करेगी। इसीलिए समाजवादी पार्टी की बात करना बेईमानी होगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने संगठन में कई बदलाव किया हैं। जिसमें ब्रज क्षेत्र में आने वाले 13 जिलों के अध्यक्ष के रूप में दुर्विजय सिंह शाक्य को जिम्मेदारी दी गई है। दुर्विजय सिंह शाक्य ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगरा पहुंचे। इस दौरान उनके लिए आगरा में संजय प्लेस स्थित सूर सदन में भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वहीं उनके स्वागत कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन और संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'अगर अखिलेश यादव को चुनाव जीतना है तो जमीन पर उतरना पड़ेगा। सिर्फ बातों से राजनीति नहीं होती है।
सूरसदन में आयोजित हुए स्वागत कार्यक्रम में केंद्र सरकार के विधि एवं कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक, जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और तमाम वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।