उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर कार्यकर्ताओ ने किया भंडारे का आयोजन

Shantanu Roy
22 Nov 2022 4:11 PM GMT
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर कार्यकर्ताओ ने किया भंडारे का आयोजन
x
लखनऊ। लखनऊ के मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर मंगलवार को मोहनलालगंज में सपा नेता दिनेश लोधी की अगुवाई में भंडारे का आयोजन किया गया। सपा नेता दिनेश लोधी ने कहा कि आजाद भारत में मुलायम सिंह यादव ही एक ऐसे नेता थे जिन्होंने समाज में परिवर्तन की अलख जगाई। वंचितों, शोषितों एवं पिछड़ों को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। सही मायने में नेताजी युगपुरुष थे। आज उनकी जयंती पर उनको मानने वाले सभी राजनीतिज्ञों को नेताजी के इस मिशन को पूरा करने का संकल्प लेना होगा।स्व०मुलायम सिहं यादव के चित्र पर सपा नेताओ व कार्यकर्ताओ ने पुष्पाजंलि अर्पित करने के बाद भंडारे में पूड़ी सब्जी का वितरण किया।इस मौके पर दादा यादव, आरिफ कुरैशी, गुलाम मोहम्मद, गुलशन लोधी, अमृत लाल, संदीप,अवधेश मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Next Story