उत्तर प्रदेश

ट्रॉली के पहिए के नीचे दबकर मजदूर की मौत, मचा कोहराम

Admin4
15 Jan 2023 9:48 AM GMT
ट्रॉली के पहिए के नीचे दबकर मजदूर की मौत, मचा कोहराम
x
बरेली। ट्रैक्टर ट्रॉली पर पाईप लेकर जा रहा मजदूर ट्राली के ऊपर लदे पाईपों पर बैठकर जा रहा था, इस दौरान वह अचानक वहां से गिर गया और ट्राली के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना नवाबगंज के डड़िया गांव निवासी शेरसिंह का 20 वर्षीय बेटा अवनेश पाईप की दुकान पर मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम अवनेश ट्रैक्टर ट्रॉली से पाईप को पहुंचाने जा रहा था। वह ट्रॉली में पड़े पाईपों के ऊपर बैठ गया। इस दौरान जैसे ही ट्रैक्टर बड़े गांव पहुंचा। वह गिरकर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Admin4

Admin4

    Next Story