- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अजब यूपी में फिर गजब!...
उत्तर प्रदेश
अजब यूपी में फिर गजब! अंतिम संस्कार के बाद भी नहीं जला बुजुर्ग का दिल
Shantanu Roy
9 Nov 2022 9:51 AM GMT

x
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग की डेड बॉडी जलने के बाद भी उसका दिल नहीं जला। चिता जलने के बाद बुजुर्ग के दिल को हाथ में लेकर सभी लोग दंग रह गए। बुजुर्ग दयाराम की मौत बीते दिन हार्ट अटैक से हुई थी। मौत के बाद दयाराम के शरीर को मुखाग्नि दे दी गई। पूरी रात चिता जलने के बाद भी सुबह जब परिजनों के द्वारा शमशान में अस्थियां एकत्रित की जा रही थी, इसी दौरान अचानक अस्थियों के साथ मृतक दयाराम का दिल ज्यों का त्यों मिला। परिजनों द्वारा मृतक के दिल को घर लाया गया तो ग्रामीण भी देखकर दंग हो गए है। यह घटना आसपास के गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी मुताबिक पूरा मामला थाना लोधा क्षेत्र के नौगवां अर्जुनपुर गांव का है।
जहां गांव के रहने वाले बुजुर्ग दयाराम (82 वर्ष) की पिछले दिनों हार्ट अटैक से मौत हो गई थी, जिसके बाद विधि-विधान के साथ दयाराम के शरीर को मुखाग्नि दी गई थी। 82 वर्ष की उम्र में हुई मौत के बाद घरवाले जब अस्थियों को इकट्ठा करने के लिए श्मशान में गए तो पता चला अस्थियां तो राख बन चुकी है, लेकिन दयाराम का दिल अभी ठीक ऐसे ही है जैसे शरीर में हुआ करता है, इस बात को लेकर गांव के सभी लोग दंग रह गए है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांव के लोग भी दयाराम के दिल को देखने उमड़ पड़े।स्थानीय लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर दयाराम के शरीर की अस्थियां राख बन गई, लेकिन दिल के ना जलने से मामले को किसी बड़े आश्चर्य चमत्कार के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल गांव के संभ्रांत नागरिकों के अनुसार दिल को गंगा में अस्थियों के विसर्जन के साथ विसर्जन करने का निर्णय लिया गया है।
Next Story