उत्तर प्रदेश

करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह

Shantanu Roy
12 Oct 2022 3:10 PM
करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह
x
बड़ी खबर
बांदा। बांदा पति की दीर्घायु के लिए पत्नियां करवा चौथ व्रत रखती हैं। त्योहार को लेकर सुहागिनों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। सुहागिनें इस त्योहार की तैयारियां पहले से ही करने में जुटी हैं। यह व्रत भगवान गणेश और करवा माता को समर्पित माना जाता है। करवा माता की पूजा और उनकी कथा पढ़े बिना यह व्रत अधूरा माना जाता है। सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनें करवा चौथ व्रत में निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। करवा चौथ पर्व को लेकर नगर का सराफा बाजार पूरी तरह सज गया है। सर्राफा व्यापारी त्योहार को लेकर तैयारियां पूरी कर चुके हैं। महिलाओं के श्रृंगार के सभी प्रकार के डिजाइनर जेवर तैयार करा कर रखे गए हैं। कुछ लोग ऑर्डर पर जेवर बनवा रहे हैं। सराफा व्यापारी अनुराग गोयल बताते हैं कि नवविवाहिताओं को चांदी के करवा अधिक पसंद आते हैं।
इसलिए दुकानों पर चांदी के के करवा का काफी स्टॉक किया गया है। सराफा व्यापारी ने बताया कि इस त्योहार पर महिलाएं सबसे अधिक बिछिया खरीदती हैं। इसके लिए दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों पर बिछिया का अधिक स्टॉक कर लिया है। बहुत सी महिलाएं चंद्रदेव को अर्घ्य देने के लिए चांदी का करवा पसंद करती हैं। इसलिए दुकानदारों ने विभिन्न आकर्षक डिजाइनों में चांदी के करवा मंगाए हैं। करवा चौथ के दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और रात को चांद देखने के बाद ही व्रत खोलती हैं। हालांकि इस साल करवा चौथ को लेकर एक अफवाह भी बड़ी तेजी से फैल रही है कि कुछ ज्योतिषियों का दावा है कि इस साल चौथ पर शुक्र ग्रह (शुकवा) अस्त रहेगा। इसलिये नवविवाहित महिलाएं अपने पहले करवा चौथ पर व्रत नहीं रख सकेंगी। महिलाओं में करवा चौथ को लेकर उत्साह नजर आ रहा है।
Next Story