उत्तर प्रदेश

Ballia में महिला क्रिकेट को मिलेगा नया आयाम, 8 अप्रैल से होगी नई शुरुआत

Admindelhi1
8 April 2025 9:43 AM IST
Ballia में महिला क्रिकेट को मिलेगा नया आयाम, 8 अप्रैल से होगी नई शुरुआत
x
बलिया में महिला क्रिकेट विकास की होगी शुरुआत

बलिया: पुरुष क्रिकेट में पूर्वांचल के मानचित्र पर बलिया पहले से ही एक अहम स्थान रखता है, लेकिन महिला क्रिकेट के क्षेत्र में अब तक यहां विशेष पहल नहीं हो सकी थी। इस स्थिति को बदलने की दिशा में पहल करते हुए श्रीमती कविता सिंह ने महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। इस अभियान की शुरुआत 8 अप्रैल 2025 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में बलिया और पटना की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले अंतरराज्यीय मुकाबले से की जाएगी।

इस ऐतिहासिक मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे। आयोजन सचिव की जिम्मेदारी खुशबू तिवारी और आयोजन अध्यक्ष का दायित्व कविता सिंह ने निभाया है। आयोजन को सफल बनाने और महिला क्रिकेट को संरक्षित दिशा देने में यूपी स्कूल्स क्रिकेट टीम के चयनकर्ता अजीत कुमार सिंह ‘बाबू’ और यूपी स्कूल्स बालिका टीम की चयनकर्ता करिश्मा वार्ष्णेय भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

यह आयोजन न केवल बलिया के खेल जगत के लिए एक नया अध्याय जोड़ेगा, बल्कि महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा और अवसरों के नए द्वार भी खोलेगा।

Next Story