- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- खेत में काम कर रही...
उत्तर प्रदेश
खेत में काम कर रही महिलाओं पर पागल भेड़िये ने किया हमला, एक की हालत गंभीर
Rani Sahu
5 Sept 2022 6:55 PM IST

x
जरवल/ बहराइच, कैसरगंज वन रेंज के पारसोहर गांव निवासी महिलाएं सोमवार को खेत में काम कर रही थी। तभी एक पागल भेड़िया आ गया। उसने तीन महिलाओं को बुरी तरह नोंच लिया। महिलाओं को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। एक महिला की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
बहराइच वन प्रभाग के कैसरगंज वन रेंज के ग्राम परसोहर निवासी महिलाएं सोमवार को खेत में काम कर रही थी। तभी एक पागल भेड़िया आ गया। भेड़िया ने गांव निवासी ननकई (40) पत्नी देव प्रसाद, उर्मिला देवी (52)पत्नी उदय राज समेत तीन लोगों को नोच लिया। पैर में कई जगह जख्म हो गए। सभी के शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों ने बचाया। इसके बाद उसे अस्पताल में पहुंचाकर भर्ती कराया। डॉक्टर अजय प्रताप सिंह और सहयोगी रुमान अहमद ने इलाज किया। डॉक्टर अजय प्रताप ने बताया कि उर्मिला देवी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
अमृत विचार।
Next Story





