उत्तर प्रदेश

महिला पुलिस टीम ने सुलहनामा कराकर लौटाई 8 परिवारों की खुशियां, जानिए पुरी खबर

Admin Delhi 1
26 April 2022 12:15 AM IST
महिला पुलिस टीम ने सुलहनामा कराकर लौटाई 8 परिवारों की खुशियां, जानिए पुरी खबर
x

सिटी स्पेशल न्यूज़: महिला थाना प्रभारी ने पिछले एक सप्ताह में 8 परिवारों का सुलहनामा कराते हुए दोनों परिवारों की खुशियां लौटाई है। सभी दम्पति खुशी-खुशी अपने घर रह रहे है। महिला थाना प्रभारी हेमलता सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में 8 घरेलू मामलों में आपसी सुलहनामा कराते हुए समझौता कराया गया है। जिनमें शीला देवी पत्नी जयवीर सिंह निवासी नगला पूसे थाना जसराना, चिम्मन सिंह पुत्र मूल सिंह निवासी ग्राम जटपुरा थाना नगला सिंघी, सीता पुत्री मुरारीलाल निवासी गोपाल गढी थाना टूण्डला, कीर्ती यादव पुत्री भूपेन्द्र सिंह निवासी अरांव रोड थाना सिरसागंज, पूजा निवासी ग्राम सांखिनी थाना खैरगढ फिरोजाबाद, पिंकी पुत्री राजवीर निवासी श्यामनगर चन्द्रवार गेट थाना लाइनपार, प्रेरणा यादव पुत्री वीरेन्द्र सिंह निवासी बजरंग नगर थाना उत्तर व आरती पत्नी रवि थाना टूण्डला फिरोजाबाद है।

उन्होंने बताया कि इन परिवारों के आपसी चल रहे घरेलू विवादों में दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से सुलहनामा कराते हुए दोनों पक्षों को खुशी-खुशी महिला थाने से सकुशल रवाना किया गया है।

Next Story