- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- महिलाओं को यातायात...

x
बड़ी खबर
अयोध्या। महिलाओं में सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूकता लाने के लिए शुक्रवार को अयोध्या शहर में स्कूटी रैली निकाली गई। एआरटीओ परिवर्तन ऋतु सिंह और एसपी सिटी मधुवन सिंह ने राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज अयोध्या से संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में पुलिस विभाग और स्कूली छात्राएं और अध्यापक, अध्यापिकाएं शामिल हुई। परिवर्तन ऋतु सिंह ने कहा कि शहर में महिलाओं को जागरूक करने के लिए यह रैली निकाली गई है। वे सुरक्षित ड्राइबिंग करें, साथ ही दूसरों को भी ड्राइविंग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इससे दुर्घटना में भारी कमी आएंगी। मुख्यमंत्री के प्रेरणा से जिले में पांच जनवरी से चार फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है।
जनपद के विभिन्न थानों से महिला आरक्षी द्वारा रैली में शामिल हुई। छात्र-छात्राओं तथा उपस्थित आम जनमानस को क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। साथ ही अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए दो पहिया वाहनों को हर समय हेलमेट का हमेशा प्रयोग करने और यातायात के नियमों का पालन करने के लिए कहा। साइकिल रैली राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज से शहर के विभिन्न तिराहा चौराहा पर रुक-रुक कर यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूकता किया। इस दौरान हैंड बिल पंपलेट, निरीक्षक यातायात अभिमन्यु शुक्ला ने यातायात टीम द्वारा वितरण किया। इस दौरान सौ छात्राओं द्वारा यातायात जागरूकता के लिए पैदल रैली भी निकाली।
Next Story