उत्तर प्रदेश

महिलाओं ने तांत्रिक पर लगाया रेप का आरोप, जानिए पूरी कहानी

Admin Delhi 1
2 Sept 2022 4:42 PM IST
महिलाओं ने तांत्रिक पर लगाया रेप का आरोप, जानिए पूरी कहानी
x

क्राइम न्यूज़: यूपी के गोरखपुर में कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के मछलीगांव चौकी अंतर्गत एक गांव की तीन महिलाओं ने एक तांत्रिक पर रेप का आरोप लगाया गया है। महिलाओं में देवरानी-जेठानी भी शामिल हैं। महिलाओं का आरोप है कि तांत्रिक ने उनके साथ रेप किया और उनसे रकम भी हड़पी है। तहरीर मिलने की जानकारी होने पर सीओ योगेंद्र सिंह थाने पहुंच गए। आरोपित तांत्रिक श्यामबिहारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कैम्पियरगंज के एक गांव की देवरानी-जेठानी ने गांव के ही तांत्रिक श्यामबिहारी पर आरोप लगाया है कि रात के करीब 12 बजे झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक उन्हें पीपल के पेड़ के नीचे बुलाता था तथा नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करता था। महिलाओं का आरोप है कि सोखईती के नाम पर सोखा ने सात हजार रुपये भी ले लिए थे। महिलाएं पैसा वापस मांग रही थी। पैसा वापस देने का समझौता चल रहा था। महिलाओं का कहना है कि वो तंत्र विद्या के नाम पर उन्हें रात के 12 बजे पीपल के पेड़ के नीचे बुलाता। उन्हें कुछ खिलाने के बहाने नशीला पदार्थ देता और उनसे रेप करता। यहां तक की तंत्र विद्या के लिए ही उसने उनसे रुपए भी लिए थे जिसको वो वापस करने वाला था। बुधवार की शाम मामला थाने आया था। क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है दोषी तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

महिलाओं ने कहा कि उसने तीनों को तंत्र-मंत्र के नाम पर अपने जाल में फंसा लिया था। तीनों लंबे समय से उससे झाड़-फूंक करवाती थीं। उसने तीनों को अलग-अलग समय पर बुलाया। अलग-अलग रात में उसने तीनों के साथ रेप किया। उनका कहना है कि वो तीनों को मौत का डर देता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Next Story