उत्तर प्रदेश

महिला की तस्वीर वायरल, वैवाहिक समारोह में हथ‍ियार लहराया

jantaserishta.com
5 May 2022 10:14 AM IST
महिला की तस्वीर वायरल, वैवाहिक समारोह में हथ‍ियार लहराया
x

गाजियाबाद: यूपी की एक 'बंदूकबाज आंटी' की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। शादी समारोह में हथियार लहराती यह महिला गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी की रहने वाली है। तस्वीरें वायरल होने के बाद खोड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि समारोह स्थल नोएडा का है जबकि महिला खोड़ा की है।

ट्विटर पर महिला की फोटो बुधवार को वायरल हुई। चार तस्वीरों में महिला के हाथ में दो हथियार नजर आ रहे हैं। इस पर कई लोगों ने कमेंट कर कार्रवाई की मांग की। वहीं, वायरल पोस्ट में हथियारों का प्रदर्शन करने वाली म‌हिला का नाम खोड़ा की रहने वाली आरती बताया गया है। एक तस्वीर में महिला का हथियारों के साथ प्रदर्शन करने के दौरान उसके पीछे एक युवती भी खड़ी है।
इस मामले में खोड़ा थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा का कहना है कि शादी समारोह स्थल नोएडा का है, उनके यहां का नहीं है, महिला खोड़ा की रहने वाली है, लेकिन फोटो और समारोह स्थल नोएडा के हैं। नोएडा पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story