उत्तर प्रदेश

महिला की मौत : पति सहित ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप

Tara Tandi
24 March 2024 4:42 PM IST
महिला की मौत : पति सहित ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप
x
अलीगढ : गांव रसूलपुर निवासी विवाहिता मुस्कान की 23 मार्च रात करीब आठ बजे सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई बाबी पुत्र टीकम सिंह निवासी गांव नाई का नगला रोडवेज बस स्टैंड के पीछे कोतवाली हाथरस ने मृतका के पति सहित ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
बाबी के अनुसार गत वर्ष 21 अप्रैल को उनकी बहन की शादी रसूलपुर निवासी अरुण उर्फ पप्पू के साथ हुई थी। 23 मार्च की देर शाम ससुराल वालों ने साड़ी का फंदा लगाकर उनकी बहन को हत्या कर दी। खबर पाकर वह गांव पहुंचे तो बताया गया कि मुस्कान को उसकी ससुराल वाले सीएचसी ले गए हैं, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story