- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गन्ने के खेत में मिला...

x
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि गन्ने के खेत में जैसे ही स्थानीय लोगों को महिला का शव मिला इसकी सूचना तुंरत पुलिस को दी गई।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी आई और घटनास्थल की जांच की। फिलहाल महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। गांव में किसी ने भी उसे पहचानने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला की शिनाख्त को लेकर आस-पास के गांव में भी पता करवाया, लेकिन अभी तक महिला नहीं हो सकी है।
जानकारी के मुताबिक, महिला के शरीर पर चोट के निशान भी है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story