उत्तर प्रदेश

हरहुआ बाजार में दिनदहाड़े नोची गई महिला की चेन

Admin4
28 May 2023 12:40 PM
हरहुआ बाजार में दिनदहाड़े नोची गई महिला की चेन
x
वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ बाजार में रविवार को दिनदहाड़े बाइक सवार उचक्के महिला की सोने की चेन नोचकर भाग निकले। घटनास्थल हरहुआ चौकी से कुछ दूरी पर है। बताया जाता है कि महिला अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान उचक्के आये और बातचीत के बहाने उनकी चेन नोचकर भाग निकले। इस घटना से घबराई महिला ने शोर मचाया लेकिन उचक्के भाग निकले।
Next Story