उत्तर प्रदेश

नाले में मिला महिला का शव

Admin4
13 Feb 2023 6:24 PM IST
नाले में मिला महिला का शव
x
बहराइच। जिले के दरगाह थाना क्षेत्र के गुल्लाबीर में स्थित नाले में एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से शिनाख्त करवाई। लेकिन महिला की पहचान न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिले के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुल्लाबीर में नाला है। इस नाले में एक महिला का शव पड़ा मिला तो मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। दरगाह थानाध्यक्ष राम दवन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
आसपास के लोगों को एकत्रित कर महिला की पहचान करवाई। लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष है। शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। जांच के दौरान अन्य पुलिस कर्मी और मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।
Next Story