उत्तर प्रदेश

फंदे से लटका मिला महिला का शव

Admin4
28 Sep 2023 7:53 AM GMT
फंदे से लटका मिला महिला का शव
x
मीरानपुर कटरा। मोहल्ला बाजार में महिला का शव कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे से लटका हुआ मिला है। ससुराल वालों ने उसका शव उतार लिया था। इधर मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर मार डालने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के मोहल्ला बाजार निवासी किराना व्यापारी शिवम गुप्ता की शादी 25 जून को मोहल्ला बंगशान में 24 वर्षीय प्रीति के साथ हुई थी। 15 दिन पूर्व प्रीति का अपनी सास नन्ही गुप्ता से खाना बनाने में कमी को लेकर विवाद हो गया था। झगड़े के बाद प्रीति मायके चली आई थी। मंगलवार की सुबह शिवम अपनी ससुराल गया और पत्नी की विदा कराके शाम को ले आया था। प्रीति के परिवार वालों ने शिवम को समझाया था कि उसे परेशान मत किया करो।
बुधवार की सुबह दस बजे महिला ने कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा गले में डालकर जान दे दी। सुबह भी उसका ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। ससुराल वालों ने उसका शव नीचे उतार लिया था। खबर मिलने पर मृतका के पिता सुरेश अग्रवाल आदि बेटी की ससुराल गए और बेटी प्रीति का शव जमीन पर पड़ा देखा। उन्होंने थाने पर सूचना दी।
प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और जानकारी की। मायके वालों ने ससुराल वालों पर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस मृतका के पति शिवम को थाने पर ले आयी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। मौत की खबर से परिवार में रोना पीटना मच गया।
Next Story