उत्तर प्रदेश

देवबंद में महिला का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप

Admin Delhi 1
17 Feb 2023 1:51 PM GMT
देवबंद में महिला का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप
x

देवबंद: बड़गांव-सिसौनी मार्ग पर गंगा की लिंक नहर से अज्ञात महिला का गर्दन कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बड़गांव-सिसौनी मार्ग पर गंगा की लिंक नहर से एक अज्ञात महिला (33) का गर्दन कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने पर सीओ देवबंद रामकरण सिंह एवं बड़गांव थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से निकलवाकर महिला की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महिला के शरीर में लोहे का बीस किलो का बाट बंधा हुआ था और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला का शव कहीं पीछे से बहकर आया है। सीओ देवबंद रामकरण सिंह ने बताया कि लिंक नहर से महिला का गर्दन कटा शव बरामद हुआ है। जिसकी आयु 33 से 35 वर्ष के करीब लग रही है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा करके मोर्चरी में भिजवा दिया गया। पुलिस मामले में जांच में लगी है।

Next Story