- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पानी पीने गई महिला की...

x
बड़ी खबर
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में धान के खेत में पंपिंग सेट से पानी चलवा रही वृद्ध महिला की साड़ी फंस गई। रोपाई के दौरान पानी पीने गई महिला की पंखे में साड़ी फंसने पर गला कट गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
त्रिलोकपुर थाना पिपरा कानूनगो निवासिनी सूर्य मती (60) अपने 4 वर्षीय नाती को लेकर खेत में रोपाई कराने के लिए पानी चलवाने गई थी। प्यास लगने पर वह पानी पीने पंपिंग सेट पर पहुंच गई। पानी पीने के लिए आगे बढ़ी तो साड़ी का पल्लू पंखे में फंस गया। जिससे उनका गला कट गया और अधिक खून बहने की वजह से मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में पसरा सन्नाटा
पंपिंग सेट में फंसने की आवाज सुनाई देने पर पास के खेत में कार्य कर रहे लोग दौड़ कर मौके पर पहुंच गए और शव को घर ले गये। घटना के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसर गया। मृतका सूर्यमती के तीनों बेटे शहर में हैं।
पुलिस को नहीं है मामले की जानकारी
इस मामले में किसी प्रकार की पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है गांव के निकट नदी तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। त्रिलोकपुर के थानाध्यक्ष विद्याधर कुशवाहा ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है।
Next Story





