उत्तर प्रदेश

पहचान छिपाकर महिला को फंसाया, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Saba Naaz
21 Jun 2025 2:22 PM IST
पहचान छिपाकर महिला को फंसाया, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
x
Moradabad मुरादाबाद : सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी विधवा महिला से खलील ने सुरेश बनकर दोस्ती कर ली। इसके बाद कई बार किराये के कमरे पर बुलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी करने का झांसा दिया, लेकिन बाद में युवक ने महिला से बात करनी बंद कर दी।
महिला ने युवक को दूसरे नंबर से फोन मिलाया तो युवक ने फोन रिसीव किया और खुद को मुस्लिम बताते हुए अपना नाम खलील बताया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित युवक और एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। करीब छह माह पहले एक महिला शुगर की दवा लेने के लिए अपने साथ उत्तराखंड के बाजपुर ले गई थी।
बाजपुर में हमें अनीता नाम की महिला मिली थी। अनीता अपने फार्म हाउस पर ले गई थी। उसके बाद अनीता ने महिला से फोन पर बातचीत शुरू कर दी थी। करीब चार माह पहले अनीता ने फोन किया और बताया कि वह एक लड़के को उसके पास घी लेकर भेज रही है। उसके बाद एक दिन एक युवक का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उसे बाजपुर से अनीता ने भेजा है और रेलवे स्टेशन पर खड़ा है। इसके बाद महिला आरोपित से मिलने उसके पास चली गई। आरोपित ने अपना नाम सुरेश बताया और कहा कि उसकी पत्नी की भी मृत्यु हो चुकी है।
आरोपित ने अपने माथे पर टीका और हाथ में कलावा बांध रखा था। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। आरोपित उसे होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित ने पीड़ित से कहा कि वह बार बार यहां नहीं आ सकता है। उसे कोई कमरा किराये पर दिला दीजिए। इसके बाद महिला ने आरोपित को सिविल लाइंस क्षेत्र में ही दो हजार रुपये में एक कमरा किराये पर दिला दिया।
जहां बुलाकर कई बार दुष्कर्म किया। अब आरोपित ने खुद ही अपना नाम खलील बताया तो महिला को जानकारी हुई कि इसने धर्म छिपाकर दुष्कर्म किया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर आरोपित सुरेश उर्फ खलील और महिला अनीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Next Story