उत्तर प्रदेश

महिला ने स्कूटी सवार बदमाशों को सिखाया सबक, जमकर की धुनाई

jantaserishta.com
25 Oct 2021 12:10 PM IST
महिला ने स्कूटी सवार बदमाशों को सिखाया सबक, जमकर की धुनाई
x

DEMO PIC

घटना का वीडियो वायरल

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने स्कूटी सवार बदमाशों को अच्छा सबक सिखाया. दरअसल, स्कूटी सवार बदमाशों ने बाजार जा रही महिला के गले से चेन लूट ली. इसके बाद महिला ने साहस दिखाते हुए बदमाश को स्कूटी से खींच लिया और शोर मचाने लगी. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने बदमाश की जमकर पिटाई की. घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

घटना मेरठ के थाना मेडिकल बाजार की है. यहां महिला बाजार जा रही थी. तभी स्कूटी सवार बदमाशों चेन लूट ली. इस दौरान महिला ने स्कूटी से एक बदमाश को खींच लिया और शोर मचाने लगी. थोड़ी देर में वहां भीड़ इकट्ठा हो गई. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने चोर की जमकर पिटाई की. हालांकि, दूसरा बदमाश मौका देखकर फरार हो गया.
घटना का वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. बदमाश लिसाड़ीगेट थाना इलाके का रहने वाला है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. उधर, दूसरे बदमाश की भी तलाशी की जा रही है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार बदमाश की मदद से दूसरे की भी पहचान पुलिस ने कर ली है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story